ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / बिहार: महिला मुखिया के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पति को पीटा

बिहार: महिला मुखिया के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पति को पीटा

15-Jan-2021 05:25 PM

SASARAM:  बिहार में महिला मुखिया भी सुरक्षित नहीं है. उनके साथ भी छेड़खानी की घटना हो रही है. सासाराम में भी एक महिला मुखिया के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. 

विरोध करने पर पति को पीटा

महिला मुखिया के साथ गांव के ही तीन लोगों ने छेड़खानी की है. इस दौरान जब उसके पति ने विरोध किया तीनों ने पति की जमकर पिटाई कर दी. महिला मुखिया धनांव पंचायत की मुखिया है. इस घटना के बाद से महिला मुखिया डरी हुई है. पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. 

थाना में केस दर्ज

धनांव पंचायत की महिला मुखिया माया देवी ने छेड़खानी करने वालों  के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि जब महिला मुखिया ही सुरक्षित नहीं है तो आमलोगों की कौन बात करेंगे. नीतीश कुमार बार-बार पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करते हैं और महिलाओं के आगे बढ़ाने का दावा करते हैं. लेकिन यही जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो वह दूसरों की आवाज कैसे उठाएंगी. बता दें कि बिहार में रोज छेड़खानी, रेप, गैंगरेप और मर्डर की दर्जनों घटनाएं हो रही है. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है.