ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / bihar / बिहार: दारोगा के बेटे का मर्डर, 3 दिन पहले अपराधियों ने किया था...

बिहार: दारोगा के बेटे का मर्डर, 3 दिन पहले अपराधियों ने किया था अगवा

26-Oct-2020 12:41 PM

SASARAM:   चार दिन पहले सासाराम से अगवा एक दारोगा के बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी. शव एक तालाब से मिला है. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है. यह घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव के पास की है. 

चुनाव के कारण छानबीन नहीं कर रही थी पुलिस

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दारोगा सूर्यनाथ प्रसाद सासाराम कोर्ट हाजत में तैनात हैं. उनका घर शेरशाह होटल के पीछे है. उनका बेटा भी सासाराम में रहता था. 23 अक्टूबर को शाम को उससे किसी ने कॉल कर बुलाया था और उसके बाद वह फिर वापस नहीं लौटा. उसका मोबाइल भी बंद हो गया. जिसके बाद परिजनों ने 24 अक्टूबर को केस दर्ज कराया था. लेकिन चुनावी तैयारी को लेकर पुलिस छानबीन भी नहीं कर रही थी. 

दो चाचा दारोगा और भाई सिपाही

बताया जा रहा है कि मृतक धनंजय के पापा के अलावे उसके दो चाचा भी बिहार पुलिस में दारोगा हैं. उसका एक भाई बिहार पुलिस में सिपाही है और दूसरा सेना का जवान है. 

चाकू से गोदा

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति मोबाइल पर फोन आने के बाद बेलाढ़ी नहर पर गए थे. लेकिन धनंजय का जहा से शव बरामद किया गया है वहा मोबाइल बरामद नहीं हुआ है. शव मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है. मृतक के शरीर पर 10 जगहों पर चाकू मारने का निशाना है.