ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

BIHAR: नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

एक साथ दो मासूमों की डूबने से हुई मौत ने लोग काफी मर्माहत है। बताया जाता है कि सोमवार को बीन टोली बस्ती के करीब आधा दर्जन बच्चे खेलते-खेलते गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास पोखर में नहाने चले गये थे। इसी दौरान दो की मौत हो गयी।

19-May-2025 08:08 PM

By First Bihar

 CHAPRA: पोखर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। घटना रिविलगंज नगर पंचायत के बीन टोलिया की है। मृतकों में चंदन कुमार महतो के 4 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध कुमार एवं इंद्रदेव महतो के 6 वर्षीय पुत्र सींटू कुमार शामिल हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


एक साथ दो मासूमों की डूबने से हुई मौत ने लोग काफी मर्माहत है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बस्ती के करीब आधा दर्जन बच्चे खेलते-खेलते गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के बगल स्थित पोखरा में नहाने चले गये। उसी क्रम में दोनों बच्चे डूब गए। लेकिन अन्य बच्चों ने एक को ही डुबते देख लिया और शोर मचाने लगे।


बच्चों की शोर सुनकर लोग दौड़े और डूब रहे बच्चे को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज ले गये। लेकिन हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर लिया। जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एक और बच्चा अपने घर नहीं था। 


परिजनों को शक हुआ कि कही उनका बेटा भी नहाने तो नहीं गया। फिर परिजनों ने  उसे पोखर में तलाशने के निकले। तलाश के बाद शक यकीन में बदल गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसे भी पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज ले जाया गया। वहां रेफर होने पर सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया। 


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही घर-परिवार सहित आसपास में शोक की लहर दौड़ गयी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.