SARAN: बिहार विधान परिषद चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।


जानकारी के मुताबिक, पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी है। इस मुकाबले में जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अफाक अहमद पीछे बताए जा रहे हैं। अफाक अहमद इस सीट से मौजूदा एमएलसी हैं।


टिकट नहीं मिलने पर लड़े थे निर्दलीय चुनाव

राहुल राज ने एनडीए से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब मतगणना के रुझानों में उनकी बढ़त से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला चर्चा में है।


फिलहाल, सभी की नजरें आधिकारिक चुनाव परिणाम और निर्वाचन अधिकारी की घोषणा पर टिकी हैं।