ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

शहादत को सलाम: बिहार के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, शहीद को नम आंखों से दी गई विदाई

Bihar News: सारण के छोटू शर्मा देश की रक्षा करते हुए बांदीपुरा सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए। चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. आगामी 7 सितंबर को वह घर आने वाले थे लेकिन इससे पहले ही वीरगति को प्राप्त हो गए।

02-Sep-2025 10:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला शर्मा टोला गांव का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। गांव निवासी जवान छोटू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए 30 अगस्त की रात वीरगति प्राप्त की।


छोटू शर्मा 2017 से भारतीय सेना में सेवारत थे और राष्ट्रीय राइफल की QRT का हिस्सा थे। उन्होंने पढ़ाई के बाद फिजिकल की तैयारी शुरू की थी, जिसके बाद उनका चयन सेना में हुआ। सबसे भावुक कर देने वाली बात यह है कि चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही वह "ऑपरेशन सिंदूर" के लिए ड्यूटी पर रवाना हो गए थे।


7 सितंबर को वह छुट्टी पर घर आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव लौटा। जब सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया, तो उन्हें राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 


इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री कृष्ण कुमार मंटू और कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और हर चेहरे पर गर्व के साथ ग़म का भाव था।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा