Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
18-Dec-2025 07:19 AM
By First Bihar
Bihar News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक खुलेआम अवैध हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा था।
वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने मुबारकपुर गांव निवासी मोहम्मद राजा अली उर्फ शाहरुख अली के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टी फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या 412/25 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अब हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हथियार कहां से मिला, इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका है या नहीं, इस दिशा में जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के गैरकानूनी कंटेंट से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सारण से पवन कुमार की रिपोर्ट