BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
25-Sep-2025 10:37 PM
By First Bihar
BIHAR: ट्रक चालकों से वसूली करने वाला चालक सिपाही जांच में दोषी पाया गया। जिसके बाद उस पर कार्रवाई करते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। विभागीय कार्यवाही के बाद आरोपी की पुष्टि होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने सिपाही सुचित पाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।
दरअसल ट्रक चालकों से अवैध पैसा वसूली के संबंध में गत जनवरी माह में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें यह देखा गया कि जलालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आईटीबीपी कैम्प के पास एनएच-331 पर पुलिस गश्ती के दौरान ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। जिसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सारण से कराई गयी।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सारण से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा चा०सिपाही / 1263 सुचित पाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ किया गया। विभागीय कार्यवाही के उपरांत आरोप की पुष्टि पाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा चा०सिपाही / 1263 सुचित पाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है।
सारण जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस का दायित्व आम जनता की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास कायम रखना है, और इस दिशा में सारण पुलिस पूर्ण प्रतिबद्ध है