खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 09:30 PM
By MANOJ KUMAR
SARAN: महावीरी झंडा जुलूस के दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बार-बालाओं के साथ वर्दी में दारोगा का डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई की गयी है।
मामले की जांच के बाद मशरक थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही को लेकर नंदकिशोर सिंह को 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह, मशरख थाना को महावीरी झंडा जुलूस ड्यूटी हेतु डुमरशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रतिनियुक्त किया गया था। इस दौरान पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह द्वारा मंच पर चढ़कर नर्तकी के साथ नृत्य प्रस्तुत करने से संबंधित वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
उक्त वायरल वीडियो क्लिप की जाँच अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक एवं अपर थानाध्यक्ष मशरक द्वारा करने पर यह पुष्टि हुई कि पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह, मशरका थाना वर्दी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ नृत्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किया गया यह कृत्य पुलिस की छवि धुमिल करने वाली है तथा उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन एवं स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करता है।
इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02 से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह, मशरक थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त बरती गयी लापरवाही के विरूद्ध तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
सारण पुलिस यह स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, आदेश उल्लंघन अथवा अनुशासनहीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल के प्रत्येक पदाधिकारी से अपेक्षा है कि वे कानून व्यवस्था की रक्षा, आमजन की सुरक्षा तथा पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...