ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / saran-news / छपरा में गरजे रवि किशन और केशव प्रसाद मौर्य, कहा..जंगलराज से बचना है...

छपरा में गरजे रवि किशन और केशव प्रसाद मौर्य, कहा..जंगलराज से बचना है तो NDA को जिताना होगा

छपरा विधानसभा में NDA प्रत्याशी छोटी कुमारी के समर्थन में आयोजित जनसभा में रवि किशन और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार को फिर से जंगलराज में नहीं जाने देना है, इसलिए NDA को जिताना होगा

24-Oct-2025 10:27 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा विधानसभा में NDA प्रत्याशी छोटी कुमारी के समर्थन में शुक्रवार को टेकनीवास में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने मंच साझा किया। जनसभा में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। पूरा मैदान एक बार फिर NDA की सरकार” और “छोटी कुमारी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।


मंच पर पहुंचते ही दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रवि किशन ने अपने खास अंदाज़ में जनता से संवाद करते हुए कहा कि“छपरा की धरती हमेशा देशभक्ति और विकास के लिए जानी जाती है। NDA की सरकार ने गरीबों के लिए घर बनाए, महिलाओं को सम्मान दिया और युवाओं को रोजगार के अवसर दिए। ये चुनाव सिर्फ छोटी कुमारी का नहीं, ये बिहार के विकास का चुनाव है।”


रविकिशन ने कहा कि जो लोग एक बार फिर बिहार को अराजकता और जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं, उन्हें जनता को करारा जवाब देना चाहिए। “अगर बिहार में शांति और प्रगति चाहिए, तो NDA को जिताना ही होगा। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। “जो लोग सिर्फ वादे करते हैं, उन्हें बिहार की जनता अब पहचान चुकी है। NDA ने जो कहा, वह किया। आज गांव-गांव बिजली, सड़क और रोजगार पहुँचा है। छपरा की जनता विकास चाहती है, इसलिए NDA की जीत तय है।”


उन्होंने कहा कि छपरा की जनता को यह फैसला करना है कि वे “विकास की राह” पर आगे बढ़ना चाहते हैं या “भय और भ्रष्टाचार के पुराने दिनों” में लौटना चाहते हैं। जनसभा में छपरा की जनता का जोश देखने लायक था। महिलाओं से लेकर युवाओं तक ने NDA प्रत्याशी छोटी कुमारी के समर्थन में हाथ उठाकर नारे लगाए। सभा के बाद स्थानीय नेताओं ने कहा कि छपरा की जनता अब किसी भ्रम में नहीं है। इस बार छपरा में विकास बनाम अराजकता की लड़ाई है और जनता NDA के साथ है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट