BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
10-Jun-2025 08:02 PM
By First Bihar
SARAN: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत एक दिवसीय दौरे पर सारण पहुंचे। गरखा में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ट्वीट करने को लेकर लालू यादव पर कटाक्ष किया और कहा कि लालू जी का अपराध पर बात करना वैसा ही है जैसे जंगल का शेर शाकाहारी होने की बात करने लगे। कोई उन पर विश्वास नहीं करेगा।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मांझी जी को इतनी चिंता है तो उन्हें सबसे पहले केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। उन्हें सबसे पहले माँझी समाज के लिए काम करना शुरू करना चाहिए और अपने परिवार के अलावा किसी और को भी टिकट देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे बिहार का नेतृत्व कर सकें।
सारण के गरखा में प्रशांत किशोर की जनसभा, कहा- इस बार वोट लालू, नीतीश, मोदी के लिए नहीं, इस बार वोट बिहार में जनता का राज स्थापित करने के लिए देना है, इस बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है..
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां लोगों को जागरूक करने आए हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए। जनता इस बात से संतुष्ट है कि उसे पांच किलो अनाज, सिलेंडर और बिजली मिल रही है। लेकिन जनता यह नहीं सोचती कि उसके बच्चों को शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा है।
उन्होंने गरखा की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।