BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
07-Jun-2025 07:20 PM
By First Bihar
SARAN: प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर प्रेमी पहुंचा हुआ था। बेटी को उसके प्रेमी के साथ बाप ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब उन्होंने विरोध किया तब सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। जब मृतक के दोनों बेटे विकास और प्रकाश पिता को बचाने के लिए दौड़े तो उन दोनों को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।मृतक की पहचान खास पट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय मोती महतो के रूप में हुई है।
घायल दोनों बेटों ने बहन और उसके आशिक को एक कमरे में बंद कर दिया और घटना की सूचना अमनौर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मोती महतो को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके दोनों बेटों का इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ-साथ प्रेमी और प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। इनके तीन लड़के और दो लड़की है। एक लड़के की शादी हो चुकी है। मृतक मोती महतो राजमिस्त्री का काम करके परिवार के लालन पालन करते थे। उन्हें क्या पता था कि एक दिन बेटी उनकी हत्या का कारण बनेगी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घायल पुत्र विकास ने बताया कि आरोपी युवक का उनकी बहन से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग है. युवक प्रेमिका के घर मे घुस मिलने आया हुआ था। साथ पकड़े जाने पर युवक ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार हत्यारे की पहचान प्रेमी नथुनी महतो का बेटा राम बाबू कुमार के रूप में हुई है तो वही प्रेमिका की पहचान अनिता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।