ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

NITISH KUMAR : गयाजी के बाद CM नीतीश कुमार ने इस जिले को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

NITISH KUMAR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी साल में बिहारवासियों को एक के बाद एक तोहफा दे रहे हैं। इसी बीच सारण जिले को 878 करोड़ 84 लाख रुपए की योजनाओं का तोहफा दिया है।

04-Sep-2025 03:18 PM

By First Bihar

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सूबे के हरके जिलों पर ख़ास ध्यान दे रहे हैं और विकास कार्यों का जायजा भी ले रहे हैं। इतना ही नहीं जरूरत होने पर उन्होंने यह भी फैसला किया है कि जिलों को आर्थिक मदद भी की जाएगी। इसी कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सारण जिले को बड़ा उपहार देने वाले हैं। 


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी साल में बिहारवासियों को एक के बाद एक तोहफा दे रहे हैं। इसी बीच सारण जिले को 878 करोड़ 84 लाख रुपए की योजनाओं का तोहफा दिया है। आज जिले में 7 योजनाओं का शिलान्यास और कार्य भी शुरू किया गया। इससे पहले गया जिले को 899 करोड़ 46 लाख योजनाओं की सौगात दी गई थी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 445 करोड़ 90 लाख की लागत से 400, 220 और 132 के वी ग्रिड उप केंद्र छपरा एवं 132 केवी के संचरण लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 93 करोड़ 62 लाख की लागत से सारण जिला अंतर्गत एकमा मशरख पथ के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 


इसके अलावा 89 करोड़ 95 लाख की लागत से सारण जिला अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 के छूटे हुए छपरा क्षेत्र पथ के चौड़ीकरण कार्य का भी सीएम नीतीश शिलान्यास किया।  जबकि 60 करोड़ एक लाख की लागत से एचटीएलएस द्वारा कंडक्टरिंग के कार्य का शुभारंभ किया।.वहीं, 41 करोड़ 66 लाख की लागत से सारण जिला अंतर्गत एकमा से डुमाईगढ़ तक पथ का चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी हुआ।