ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या BIHAR NEWS : चौंकाने वाला मामला! सत्याग्रह एक्सप्रेस में छत से टपकी शराब की बोतलें, बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नया तरीका आया सामने Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

Home / bihar / saran-news / प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने...

प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप

छपरा टाउन थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस वाहन का वीडियो वायरल हुआ है। युवक ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका संग बैठने पर पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाकर पैसों की मांग की। मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

17-Feb-2026 10:33 PM

By First Bihar

CHAPRA: बिहार में घूसखोरी कभी खत्म नहीं होने वाली है। सोशल मीडिया पर महिला पुलिस के वायरल वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं। इस वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है, लेकिन बताया जा रहा है कि पांच हजार रुपये घूस मांगने वाली महिला सिपाही छपरा के टाउन थाना की डायल 112 की गाड़ी पर बैठी दिखाई दे रही है। 


जो  युवक से पैसों की डिमांड कर रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो युवक से पांच हजार रुपया घूस मांग रही है। युवक का कसुर सिर्फ इतना था कि वो अपनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठा हुआ था। युवक ने क्या अपराध किया कि उससे महिला पुलिस जुर्माने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की?


छपरा टाउन थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस वाहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को गाड़ी में बैठाकर उससे पैसों के लेन-देन की बात करते दिख रहे हैं। युवक का आरोप है कि वह अपनी प्रेमिका के साथ एक जगह बैठा था, तभी 112 की पुलिस गाड़ी पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया, लेकिन उसे गाड़ी में बैठाकर पैसों की मांग की गई और कथित रूप से रकम लेने के बाद छोड़ा गया।


इस घटना के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं..

क्या बालिग युवक-युवती का आपसी सहमति से कहीं बैठना अपराध है?

क्या पुलिस को इस तरह पैसों की मांग करने का अधिकार है?


यदि दोनों बालिग हैं और सार्वजनिक शांति भंग नहीं कर रहे हैं, तो सिर्फ साथ बैठना कोई अपराध नहीं है। ऐसे में यदि वाकई पैसों की उगाही हुई है, तो यह गंभीर जांच का विषय है। अब देखना होगा कि  प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करता है। क्या जांच बैठाई जाएगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा? शहर में चर्चा गर्म है, लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब प्रेमिका से बात करना भी गुनाह है? हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि first Bihar News नहीं करता है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट