ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अकेले में मिलने बुलाया युवक, फिर बंद कमरे में दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड

Bihar Crime : बिहार के छपरा में एक बालिग युवती के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ....

17-Jan-2025 01:40 PM

By First Bihar

Bihar Crime : क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर बिहार के छपरा से है। जहां एक रील क्रिएटर के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि रील क्रिएटर की सोशल मीडिया के जरिए छपरा के एक लड़के से नजदीकियां बढ़ी और यह नजदीकी मिलने-जुलने तक आ पहुंची। जिसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना छपरा शहर से सटे भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के पास की है।


पीड़िता ने बताया कि वह और युवक एक दूसरे से इंस्टाग्राम के माध्यम से जुड़े थे। इसके बाद बातचीत बढ़ी तो लड़के ने मुझे मिलने को बुलाया। उसके बाद जब मैं उसके बताए गए जगह पर गई तो युवक में अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को पीएन सिंह कॉलेज के पीछे एक सूनसान जगह पर ले गया। जहां सभी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। 


वहीं, घटना के बाद पीड़िता ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि भगवानबाजार थाना में 16 जनवरी 2025 को पीड़िता द्वारा आवेदन देकर सूचित किया गया कि 04 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित करवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 


उधर, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी एवं पीड़िता पहले से परिचित थे और सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए थे।  छपरा सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया. दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। FSL टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर सबूत इकट्ठा किए गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।