शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये
14-Feb-2026 10:44 PM
By First Bihar
CHAPRA:छपरा में शादी कराने वाले पंडित जी के साथ बड़ा कांड हो गया। एक शादी समारोह में बारात के दौरान चोर उनकी बाइक चुराकर नौ दो ग्यारह हो गये। बारात लगी उसके बाद जयमाला भी हो गया। यहां तक की शादी भी संपन्न हो गयी।
शादी संपन्न कराने के बाद जब पंडित जी घर जाने के लिए निकले तो देखा की उनकी बाईक गायब है। उन्होंने अपनी बाईक सभी जगह खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाने पहुंच गये और इस बात की लिखित शिकायत पुलिस से की और कार्रवाई की मांग की।
मामला छपरा के मंगोलापुर गांव में बीते गुरुवार की है, जब रात 9: 30 बजे शादी समारोह में शादी कराने गए थे। तभी पंडित जी की बाइक चोरी हो गई। शादी समारोह में चोरी करने की नियत से चोर पहले से ही घात लगाए हुए थे। जैसे ही अनवल गांव निवासी राजीव कुमार पाण्डेय घर में शादी की रस्म बरनेत कराने गए वैसे ही घात लगाए चोर ने उनकी हीरो स्प्लेंडर गाड़ी संख्या BR04AN 9840 बाइक उठा कर फरार हो गए।
वही शादी कराने के बाद पंडित जी वापस अपने घर जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। जिसके बाद पंडित जी ने घर वाले को इसकी बात बताई और जलालपुर थाने को इसकी सूचना दी और थाने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।