BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
21-Aug-2025 04:51 PM
By First Bihar
SARAN: सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नैनी पंचायत अंतर्गत तुर्कवालिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद परिस्थिति में गांव के ही एक गड्ढे में मिला। मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो मंगलवार की शाम अपने मवेशियों को चराने खेत की ओर गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान राजेश सिंह का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं परिजन इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट