BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
13-Oct-2025 05:11 PM
By First Bihar
SARAN: सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. जिसमें एक आर्केस्ट्रा संचालक भी शामिल है. घटना छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 स्थित माधो बाबा ब्रम्ह स्थान के पास की है, जहां बाइक और खड़ी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.
मृतकों में बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश राय के 20 वर्षीय पुत्र एवं आर्केस्ट्रा संचालक सुरज कुमार राय, दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव निवासी हरेराम साह का 17 वर्षीय पुत्र अरविंद साह एवं रिवीलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी 22 वर्षीय विक्की राय शामिल है। घटना सोमवार की अहले सुबह की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची दाउदपुर थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-पीटते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों देर रात बाइक से लौट रहे थे. तभी उसी बीच दाउदपुर थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान के समीप खड़ी सीमेंट लदी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिसके कारण यह घटना घटी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. तीनों की पहचान कर ली गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा। इस घटना से मृतकों के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट