Bihar News: बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर दाऊदपुर और कोपा स्टेशन के बीच बुधवार को एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही दाऊदपुर थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कैसे हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा