SARAN: छपरा के होटल पैशन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से होटल परिसर में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से चार युवकों और चार युवतियों को पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और परिसर के कमरों की जांच की। इसी दौरान चार युवक और चार युवतियां पुलिस के हाथ लगे।
सदर एसडीपीओ रामपुर सिंह ने बताया कि पुलिस को होटल पैशन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार युवक और चार युवतियों को पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल प्रबंधन की भूमिका और वहां मौजूद लोगों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट