हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Apr-2026 07:15 PM
By First Bihar
CHAPRA: गर्मी का मौसम आते ही बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी है। बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। इस घटना से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। अगलगी की एक के बाद एक घटनाएं अब सामने आने लगी है। अब छपरा के तरैया प्रखंड के गवन्द्री गांव में भी हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसलों में भीषण आग लग गई।
जिससे किसानों की मेहनत से तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाई टेंशन तार में अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी फसल पर गिरते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक किसानों की काफी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों में मायूसी का माहौल है, क्योंकि उनकी महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।