बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
02-Feb-2026 10:37 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार सारण में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बिहार के छपरा में एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विकास तिवारी (32) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ले का निवासी और रिटायर बैंक मैनेजर का पुत्र था। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार, विकास तिवारी पटना से लौट रहा था। मंगलवार की शाम वह छपरा कचहरी स्टेशन से अपने घर शक्ति नगर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे कॉलोनी के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही विकास वहीं ढ़ेर हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राम पुकार सिंह, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभा कुमार अस्पताल पहुंचे। साथ ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। टाउन थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि "घटना की जानकारी मिली है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अपराधियों की पहचान कर जल्द ही छापेमारी की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।"
परिजनों का कहना है कि यह हत्या छिनतई के दौरान की गई हो सकती है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। विकास तिवारी दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई नौकरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।