ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल

Bihar News: बिहार के छपरा में उमधा फोरलेन पर एक यात्री बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 17 लोग घायल हुए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है और उन्हें पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

30-Jun-2025 03:27 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह दुर्घटना नैनी उमधा गांव के पास स्थित उमधा फोरलेन पर उस समय हुई जब बनियापुर से छपरा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें से 17 घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है।


बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर मुफस्सिल थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल भेजा गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस रोहित मोहित बस सर्विस की थी, जो बनियापुर और छपरा के बीच नियमित रूप से चलती है। स्थानीय लोगों ने बस की खराब हालत, सड़क की स्थिति और ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।