ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar crime news: बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! दो युवकों की हाथ बांधकर मारी गोली, इलाके में हड़कंप

Bihar crime news: सारण जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मखनपुरा गांव के समीप पोखर के पास शुक्रवार की रात में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

01-Mar-2025 09:59 AM

By First Bihar

Bihar crime news: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से सामने आया है। जहां दो युवकों की हाथ बांधकर गोली मारी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

जानकारी के अनुसार सारण जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मखनपुरा गांव के समीप पोखर के पास शुक्रवार की रात में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव को पोखर के नजदीक फेंक दिया गया। हत्या की खबर आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि, दोनों युवकों के हाथ को बांधकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। दोनों युवकों के सिर और सीने में गोली मारी गई है।


वहीं, जीएस बांगरा - मखनपुरा रोड में स्थित मखनपुरा गांव के समीप पोखरा के पास शनिवार के सुबह में दो युवकों का शव स्थानीय लोगों ने देखा। दोनों युवको का हाथ बंधा हुआ था और गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी।


इधर, इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। दोनों युवकों के पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर उनके घर वालों को इसकी सूचना दी गई।