BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
22-Aug-2025 01:56 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सारण जिले के भेलदी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। कटसा पंचायत के कटसा गांव निवासी 52 वर्षीय नागेश्वर राय जो अपनी भैंस चराने जा रहे थे, वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में नागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा कटसा राधे कृष्ण मंदिर के पास सुबह के समय हुआ, जब नागेश्वर राय रोज की तरह अपनी भैंस लेकर चराने जा रहे थे। अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले भैंस को टक्कर मारी और फिर नागेश्वर को कुचल दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था। नागेश्वर की पत्नी वीरमति देवी शव देखकर मूर्छित हो गईं, जबकि उनकी बेटियां शोभा कुमारी और सोनी कुमारी शव से लिपटकर रोने लगीं। इस दुखद घटना से कटसा गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल छा गया।
भेलदी थाना अध्यक्ष हरे राम कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। स्थानीय लोगों में ट्रक चालक के खिलाफ गुस्सा था क्योंकि पिछले एक पखवाड़े में इस मार्ग पर कई लोगों की जान जा चुकी है। कटसा पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश कुमार गुप्ता और वर्तमान मुखिया गौतम कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर भीड़ को शांत किया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह