Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
18-Oct-2025 08:09 AM
By First Bihar
Bihar News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजिदभोरहा गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जोरदार धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियां हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है।
यह घटना पूर्व वार्ड सदस्य राजकिशोर राय के घर में हुई। उनके पुत्र बबलू राय सिलेंडर लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया। हादसे में बबलू राय, उमाशंकर प्रसाद, आशा देवी समेत 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ नरेश पासवान और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह