ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: बस स्टैंड टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूलना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा

Bihar News: सारण पुलिस ने दिघवारा और दरियापुर में बस स्टैंड टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

28-Aug-2025 08:48 AM

By First Bihar

Bihar News: सारण पुलिस ने छपरा में बस स्टैंड टैक्स के नाम पर अवैध रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिघवारा और दरियापुर थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह शीतलपुर बायपास के पास बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों से प्रति वाहन 150 रुपये की दर से बस स्टैंड टैक्स के नाम पर जबरन वसूली करता था।


वादी के लिखित आवेदन पर दरियापुर थाना (कांड संख्या 547/25) और दिघवारा थाना (कांड संख्या 333/25) में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी

1. योगेंद्र पासवान, पिता: परमेश्वर पासवान, निवासी: शीतलपुर डीह, दिघवारा

2. अर्जुन राय, पिता: पुलिस राय, निवासी: चक जलाल, दरियापुर

3. मनोज पासवान, पिता: श्यामलाल पासवान, निवासी: शीतलपुर डीह, दिघवारा

4. दिलीप सिंह, पिता: स्व. नथुनी प्रसाद सिंह, निवासी: शीतलपुर बाबू टोला, दिघवारा


पुलिस ने बताया है कि छापेमारी में दिघवारा और दरियापुर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा कि ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


जनता से अपील
सारण पुलिस ने लोगों से अवैध वसूली, रंगदारी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह