BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
11-Aug-2025 06:16 PM
By First Bihar
Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट सरकारी सेवक को गिरफ्तार किया है. निगरानी ब्यूरो की यह कार्रवाई छपरा में की गई है, जहां भू अर्जन कार्यालय के लिपिक आकाश मुकुंद को ₹30000 रिश्वत लेते समाहरणालय गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया है.
शिकायतकर्ता हर्षवर्धन कुमार सिंह ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि आकाश मुकुंद लिपिक द्वारा अधिगृहित जमीन के सरकारी मुआवजा राशि भुगतान की एवज में रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत के बाद सत्यापन कराया गया. जहां मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया.
इसके बाद निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार-2 के नेतृत्व में धाबा दल का गठन किया गया. धावा दल ने लिपिक आकाश मुकुंद को ₹30000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद अब उसे मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा.