ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को उड़ाया, दर्दनाक हादसे में युवक की हुई मौत

Bihar News: छपरा फोरलेन पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

06-Jul-2025 11:28 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: रविवार को छपरा फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 7:45 बजे एक तेज रफ्तार मुर्गी लदी पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेरा गांव निवासी युवक के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग सड़क पर स्पीड नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।