ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / bihar / saran-news / Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद...

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

Bihar Crime News: छपरा में पंचायत भवन के अंदर मिला एक महिला कर्मचारी का शव अब रहस्य बन गया है। दरवाजा बाहर से बंद था, अंदर पंखे से लटका शव—यह आत्महत्या है या कुछ और? दहेज विवाद और पुराने आरोपों के बीच यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है।

30-Mar-2026 03:59 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के छपरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंचायत भवन के अंदर एक महिला कार्यपालक सहायक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह है कि जिस कमरे में शव मिला, उसका दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे पूरा मामला रहस्यमय बन गया है।


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव की है। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका रोज की तरह अपने काम के लिए पंचायत भवन गई थीं और दिनभर वहीं काम कर रही थीं।


जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं, तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। परिजनों ने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य पंचायत भवन पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि भवन का दरवाजा बाहर से बंद है। इस वजह से वे अंदर नहीं जा सके और रातभर प्रियंका की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।


अगली सुबह जब प्रियंका के पिता दोबारा पंचायत भवन पहुंचे, तो किसी तरह अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। कमरे में प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला। यह खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


परिजनों के मुताबिक, प्रियंका की शादी साल 2019 में महमदपुर रसूलपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। दहेज को लेकर विवाद के कारण वह पिछले चार वर्षों से अपने मायके गड़खा में रह रही थीं और वहीं से नौकरी कर रही थीं।


मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि प्रियंका और उनके पति राजीव रंजन राय के बीच लंबे समय से दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाद चल रहा था और इस संबंध में पहले से केस भी दर्ज है। परिवार का कहना है कि उन्हें कई बार धमकियां भी मिली थीं।


इस घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं हो सकता। जिस तरह से पंचायत भवन का दरवाजा बाहर से बंद था, उससे साजिश की आशंका और गहरा गई है।


फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।