अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
18-Nov-2019 01:28 PM
DELHI : दिल्ली में जहरीले पानी का मुद्दा आज लोकसभा में जमकर गूंजा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस मामले को लोकसभा के शून्यकाल में उठाया और सरकार से मांग दिल्ली में पीने का साफ पानी मुहैया कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पीने का पानी जहर बन चुका है और इसे कैसे ठीक किया जाए इस पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
शून्यकाल में इस मुद्दे के उठने के बाद केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते। सरकार का मकसद लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना है और हमने शुरुआती दौर में राजधानी दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानी में वाटर सैंपल लेकर इसका टेस्ट कराया है।
रामविलास पासवान ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में दूषित पानी को लेकर राजनीति ना करे। अगर दिल्ली सरकार को हमारे द्वारा कराए गए लैब टेस्ट पर भरोसा नहीं तो केजरीवाल खुद बताएं कि टेस्ट कहां से कराया जाए। पासवान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जिस लैब से कहें उनके विभाग के पानी का टेस्ट कराने को तैयार हैं।