ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / samastipur-news / BIHAR: ट्रेनी दारोगा ने जहर खाकर दी जान, घरेलू झगड़े के बाद उठाया...

BIHAR: ट्रेनी दारोगा ने जहर खाकर दी जान, घरेलू झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके सगे भाईयों ने मिलकर हत्या की है। शिवपुरी मुहल्ले में मृतक के पत्नी के भाइयों ने शव रोकते हुए हाथपाई शुरु कर दी। लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस के जवानो ने मामले को शांत करवाया।

11-Jun-2025 07:37 PM

By First Bihar

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में एक ट्रेनी दारोगा की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान सहरसा वार्ड नंबर 5 शिवपूरी मुहल्ला निवासी पवन भगत के 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार भगत के रूप में हुई है। मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उनकी प्रोन्नति बिहार पुलिस में ASI के पद पर हुई थी। जो वर्तमान मे सुपौल जिले भीमनगर मे ट्रेनिंग ले रहे थे और दो दिन पहले ही घर आये हुए थे।


मृतक की पत्नी के भाइयों का आरोप है कि बुधवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शाम में परिजनों को सूचना मिली कि वह सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन के पास एक पेड़ के नीचे पड़े मिले हैं। सूचना के बाद उनके बड़े भाई उमेश भगत ने इलाज के लिए शहर के सूर्य क्लिनिक में ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके सगे भाईयों ने मिलकर हत्या की है। शिवपुरी मुहल्ले में मृतक के पत्नी के भाइयों ने शव रोकते हुए हाथपाई शुरु कर दी। लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस के जवानो ने मामले को शांत करवाया। घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहे। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि मामला घरेलु आपसी विवाद में जहर खाकर मौत का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और मामले की छानबीन शुरू की गयी। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।