SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करीमनगर इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करीमनगर पंचायत के उप सरपंच तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह और अजय सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही भूमि विवाद को लेकर यह घटना का अंजाम दिया गया । जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीसरे जख्मी युवक सौरभ कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है वहीं इस धटना को की जांच में जुट चुकी है ।
इधर, गौरव कुमार और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां गौरव कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।