SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां चकमेहसी थाना के सैदपुर स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से अपराधियों ने धावा बोलकर 17 लाख रुपए लूट लिया.
यह घटना उस वक्त हुई जब ऑफिस खुलने के बाद कैश का मिलाया जा रहा था कि अपराधी आ धमके और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लेकर सभी नगद रुपये लूटकर चलते बने.
अपराधियों के निकल जाने के बाद में कर्मियों ने शोर मचाया तब जाकर आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दिया गया. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. साथ ही इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद कर्मियों में डर का माहौल बना हुआ है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है किस अपराधी गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है.