Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान
23-Sep-2025 04:57 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की के साथ गुप्त साधना करने के नाम पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी द्वारा नामजद अभियुक्त महिषी निवासी गोविंद झा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 वर्षीय लड़की की शादी कराने के नाम पर अभियुक्त गोविंद झा द्वारा करीब डेढ़ साल से लड़की के घर में हीं गुप्त रूप से एक विशेष अनुष्ठान करवाया जा रहा था। अभियुक्त लड़की के घर में हीं पूजा पाठ कराता था। जबकि लड़की के पिता बाहर रहते थे, घर में मां और बहन रहती थी। अभियुक्त के द्वारा लड़की के परिजनों को यह समझाया गया कि इस विशेष पूजा में केवल लड़की और वह ही रहेगा। अच्छे घर में बेटी की शादी हो जाएगी इसके कारण परिजन अभियुक्त के झांसे में फंस गए। वहीं इस विशेष अनुष्ठान के नाम पर अभियुक्त लगातार लड़की के अपने घर में हीं लगातार डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा।
अभियुक्त लड़की को दिमागी रूप से इतना कमजोर कर दिया था कि उसे लगता है कि सब कुछ शादी के नाम पर हीं विशेष अनुष्ठान हो रहा है। इसी बीच पीड़ित की छोटी बहन को अपने बड़ी बहन के हावभाव सही नहीं लगे तो उसने नज़र रखना शुरु कर दिया। गुप्त साधना के दौरान दुष्कर्म का पता चलने पर उसने जानकारी परिजनों को दिया। इसी बीच पीड़ित सुसाईड करने की भी कोशिश किया। विशेष अनुष्ठान का सच जानने के बाद लड़की के परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। दुष्कर्म करने का खुलासा होने पर परिजन सदर व महिला थाना से सम्पर्क किया।
लड़की के बयान पर महिला थाना मे रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया और रिपोर्ट दर्ज करते हीं महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी के द्वार त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त परिजनों साथ गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के बयान पर रिपोर्ट दर्जकर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।