ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात जदयू संगठन चुनाव में बवाल: मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद चुनाव स्थगित Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा छोटी सी शुरुआत… और फिर मांग में जबरदस्त उछाल! आजीविका दीदियों के गुलाल ने मचाया धमाल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका नीतीश के करीबी बड़े नेता का खुलासा, मैंने विधान परिषद में शराब न पीने की शपथ नहीं ली थी बाहर जाता हूं तो.. Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान

Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई?

Bihar News: सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने सघन तलाश अभियान शुरू किया और हर पहलू से जांच जारी रखी।

01-Mar-2026 02:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। नगर पंचायत नवहट्टा, वार्ड संख्या 18, पिपराही से तीन परिवारों की पांच नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। एक साथ पांच बच्चियों के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।


परिजनों के अनुसार, 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे सभी लड़कियां घर से घास काटने के लिए निकली थीं। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिवारवालों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लापता बच्चियों की पहचान राधा कुमारी (17 वर्ष), नेहा कुमारी (14 वर्ष), ज्योति कुमारी (12 वर्ष), कोमल कुमारी (12 वर्ष), और प्रीति कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।


परिजनों ने बताया कि खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि शाम करीब 4 बजे लड़कियों को तुलसीपुर की ओर जाते देखा गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिलीं, तो रात करीब 8 से 9 बजे के बीच परिजनों ने नवहट्टा थाना पुलिस को सूचना दी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।


पुलिस ने बताया कि हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन तेज कर दी गई है। इस घटना से तीनों परिवारों में मातम का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें बच्चियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।