शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
12-Feb-2026 10:44 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा की सदर थाने की पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा, देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सहरसा नगर निगम के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 31 में स्थित अशोक कुमार मिश्रा के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा एक युवक अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री में संलिप्त है।
सूचना के बाद सदर थाने की टीम ने मकान की विधिवत घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 29 वर्षीय संदीप कुमार, निवासी विद्यापति नगर वार्ड नंबर 19, सहरसा, के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी बरामद सामान को जप्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और पूर्व गतिविधियों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राम राज सिंह और बालेश्वर कुमार के साथ सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद था।