ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Bhumi: सरकारी जमीन जल्दी खाली कराएं सभी DM, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बढ़ी सख्ती...

सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में डीईयू और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 518.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। ट्रक चालक मो. कलाम को गिरफ्तार कर ट्रक संख्या JH 10 DC 5776 को जब्त किया गया।

बिहार न्यूज

12-Feb-2026 04:12 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA:बिहार में शराबबंदी पिछले 10 साल से लागू है, लेकिन इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इस बार होली में खपाने के उद्धेश्य से शराब लाई गयी थी। सहरसा जिले में DEU सहरसा और बिहरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में की गई।


थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि डीईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से बनगांव होते हुए सुपौल की ओर एक ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही डीईयू टीम ने बिहरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद संयुक्त रूप से ट्रक का पीछा किया गया।


पटोरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक पोखर के पास ट्रक संख्या JH 10 DC 5776 को पकड़ा गया। ट्रक को थाना लाकर जब तलाशी ली गई तो उसमें तहखाना बनाकर छिपाई गई 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की पेटियों को ऊपर से मोटी चादर से ढंका गया था ताकि किसी को शक न हो।


जांच के दौरान पाया गया कि प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की व्हिस्की की 48 बोतलें थीं। कुल 2880 बोतलें यानी 518.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया है तथा चालक मो. कलाम (निवासी– दुमका) को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बिहरा थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने से पुलिस महकमे में हलचल है, वहीं यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।