ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

सहरसा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कट्टा, पिस्टल और गोलियां बरामद हुईं।

03-Mar-2026 08:17 PM

By First Bihar

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भागीदारी रही।


 एसपी हिमांशु ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये के ईनामी, फरार और वांछित अपराधी दीपक कुमार, जो पे०-स्व० अनोज यादव, सा०-बलुआहा बैजनाथपट्टी, वार्ड नंबर 03, थाना व जिला सहरसा का निवासी है, वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, सराही टोला स्थित किराये के कमरे में ठहरा हुआ है।


 सूचना के आधार पर पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए सदर थाना एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने सुनियोजित ढंग से छापामारी और घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप दीपक कुमार को उसके किराये के कमरे से विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अपराधी के कब्जे से एक कट्टा, एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन, आठ गोलियां और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। 


पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी हिमांशु ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच एवं साक्ष्यों की पुष्टि के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और सभी वांछित अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


 सदर थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों या अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। लोगों को इसके ल‍िए जागरूक क‍िया गया है।