ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / samastipur-news / Road Accident: ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, चालक की हालत गंभीर

Road Accident: ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, चालक की हालत गंभीर

Road Accident: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर में सरिया लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर जनार्दन राम की मौत, चालक संतोष कुमार राम गंभीर रूप से जख्मी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

07-May-2025 09:36 AM

By First Bihar

Road Accident: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र में रायपुर-हुसैनचक सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिमरीबख्तियारपुर से हुसैनचक की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार सरिया लदा ट्रैक्टर भौरा के पास अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर जनार्दन राम ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मर गया, जबकि चालक संतोष कुमार राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।


हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव ट्रैक्टर में ही फंस गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिमरीबख्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।


जख्मी चालक संतोष कुमार राम, जो सिमरीबख्तियारपुर के सीटानाबाद गांव के वार्ड नंबर 2 का निवासी है, को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना है।


यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए झकझोर देने वाला रहा। सिमरीबख्तियारपुर-सहरसा मार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चालक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। 


रितेश की रिपोर्ट