बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
22-Jul-2025 11:25 AM
By First Bihar
Road Accident: सहरसा में NH-107 पर बौजनाथपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में बोलेरो चालक हरि साह और महिला रूपा देवी शामिल हैं। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सोमवार देर रात सहरसा-मधेपुरा मुख्य सड़क (NH-107) पर बौजनाथपुर थाना क्षेत्र के राइस मिल के पास हुई। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी एक परिवार के सदस्य सावन की सोमवारी के अवसर पर मधेपुरा के बाबा सिंघेश्वर स्थान पूजा करने गए थे। पूजा के बाद देर रात बोलेरो से घर लौटते समय उनकी गाड़ी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो चालक हरि साह (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला रूपा देवी (30) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकी हादसे में दो मासूम बच्चे ( उम्र 1 साल और 2 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही बौजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: रितेश