सहरसा: कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) के निर्देश पर सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरवरी 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक भारी मात्रा में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और नकदी बरामद की गई है, जबकि 1,638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय, कोशी क्षेत्र, सहरसा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 57,878.49 लीटर अवैध शराब, 2,384.77 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,870.146 किलोग्राम गांजा, 6,750.792 ग्राम स्मैक, 8,824 एमएल नशीले इंजेक्शन तथा 325 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 2 विदेशी पिस्टल, 5 देशी कट्टे, एक देशी गन, 3 मैगजीन, 21 कारतूस, 39 मोबाइल फोन, 13 चारपहिया वाहन, एक नाव, एक ट्रक, एक पासबुक, एक एटीएम कार्ड, एक लोहे की भट्ठी और 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 55,53,096 रुपये भारतीय मुद्रा और 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने इस अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस और एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारियों में मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, सुपौल के पुलिस अधीक्षक शस्थ आर.एस., सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) मो. सेहबान हबीब फखरी, एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर के उप-कमांडेंट सुमन सौरभ, मुरलीगंज थानाध्यक्ष मो. नुरुल हक, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार सहित पुलिस और एसएसबी के कुल 16 अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया।
पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस को सूचना और सहयोग दें, ताकि नशे और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
1. श्री सदीप सिह, भा०पु० से०, पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा।
2. श्री शस्थ आर०एस०, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल।
3. श्री विक्रम सिहाग, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, सहरसा।
4. मो० सेहबान हबीब फखरी, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन),
पु०उ०म०नि० कार्या०, कोशी क्षेत्र, सहरसा।
5. श्री सुमन सौरभ, उप-कमाण्डेंट, एस०एस०बी०-45वीं बटालियन, वीरपुर, सुपौल।
6. मो० नुरुल हक, परिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, मुरलीगंज थाना, मधेपुरा।
7. पु०अ०नि० ज्ञान रंजन कुमार, थानाध्यक्ष, किशनपुर थाना, सुपौल।
8. पु०अ०नि० सोवरन कुमार, सुपौल जिला बल।
9. पु०अ०नि० दयानंद कुमार महतो, सहरसा जिला बल।
10. पु०अ०नि० अमित रंजन, सहरसा जिला बल।
11. पु०अ०नि० धर्मपति झा, सहरसा जिला बल।
12. पु०अ०नि० विजेन्द्र प्रताप सिंह, पु०उ०म०नि० कार्यालय, कोशी क्षेत्र, सहरसा।
13. श्री जगदीश कुमार शर्मा, 2nd in command एस०एस०बी०-45वी बटालियन, वीरपुर, सुपौल।
14. UIN 11140356 ASI/GD चमन सिंह चौहान, एस०एस०बी०-45वीं बटालियन, वीरपुर, सुपौल।
15. UIN 11280541 CT/GD सचिन, एस०एस०बी०-45वीं बटालियन, वीरपुर, सुपौल।
16. UIN 13280881 CT/GD मनोज कुमार, एस०एस०बी० 45वीं बटालियन, वीरपुर, सुपौल।