सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
11-May-2025 03:34 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे है। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां सीएमजी ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल, सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग पर मुरली बायपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक सीएनजी ऑटो और ट्रक की टक्कर में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य और सीएनजी चालक जख़्मी हो गए है। सभी जख़्मीयों का सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।
पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घायलों में मधेपुरा जिले के किशनपुर रतवारा निवासी 30 वर्षीय पवन शर्मा, उनकी पत्नी सरिता देवी और 3 साल की बेटी आरूषी कुमारी शामिल हैं जबकि सीएनजी चालक 45 वर्षीय रंजीत मंडल भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पहले सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया।
मृत बच्ची के मामा विकास कुमार ने बताया कि आरूषी ने 8 महीने पहले गलती से ज्वलनशील पदार्थ पी लिया था। डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर किया था। परिवार इसी इलाज के लिए सहरसा स्टेशन से रविवार को जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन से चंडीगढ़ जाने की घर निकला था लेकिन सीएनजी पर सवार परिवार वाले सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।