ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / samastipur-news / PRAGATI YATRA : सीएम नीतीश आज जाएंगे सहरसा, जिले को देंगे करोड़ों की...

PRAGATI YATRA : सीएम नीतीश आज जाएंगे सहरसा, जिले को देंगे करोड़ों की सौगात; स्मार्ट क्लास सहित इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PRAGATI YATRA : सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की यात्रा पर हैं। इसके तहत सीएम आज सहरसा जाएंगे। जहां करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

23-Jan-2025 08:38 AM

By First Bihar

PRAGATI YATRA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश आज यानी 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे। सहरसा में सीएम नीतीश के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। सीएम के आगमन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम नीतीश 23 जनवरी यानी आज के बाद सीधे 27 जनवरी को प्रगति यात्रा पर जाएंगे।


दरअसल, 24,25 और 26 जनवरी को सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का कोई कार्यक्रम नहीं है। इसकी वजह गणतन्त्र दिवस समारोह बताया जा रहा है। सीएम नीतीश तीसरे चरण की प्रगति यात्रा पर हैं। सीएम नीतीश कुमार के गुरुवार को प्रस्तावित दौरे के लिए मेनहा और विशनपुर गांवों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


मेनहा से विशनपुर तक की सड़कों और मार्ग में स्थित सभी सरकारी संस्थानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मेनहा महादलित टोला में पक्की सड़क, बिजली, जल नल, पशु शेड, बकरी शेड, इंदिरा आवास, पेंशन और शौचालय जैसी सुविधाएं लाभार्थियों तक पहुंचाई गई हैं। मेनहा स्वास्थ्य उपकेंद्र को नए भवन की चहारदीवारी और रंग-रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीपैड पर हवाई मार्ग से लैंड करेंगे और सीधे छात्रावास में प्रवेश कर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य उपकेंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पोखर, नदी, खेल मैदान और पंचायत सरकार भवन का दौरा करेंगे। प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, और स्थानीय अधिकारी तथा जदयू कार्यकर्ता लगातार कैंप कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा न हो।


इधर, हेलीपैड और छात्रावास के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। तिलावे नदी और मेला ग्राउंड के आसपास भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। विशनपुर विद्यालय और पंचायत सरकार भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।