बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
30-Jun-2025 12:20 PM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय मधु कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। हत्या या आत्महत्या को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी है जबकि इसके अलावा सास के साथ विवाद की बात भी सामने आ रही है।
यह घटना रविवार देर रात बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के पहलाम वार्ड नंबर 13 की है। मृतका मधु कुमारी उर्फ सुप्रिया (24) की शादी चार साल पहले स्वर्गीय विजय ठाकुर के इकलौते पुत्र विभास ठाकुर से हुई थी। दंपति की एक बेटी भी है। विभास मजदूरी के लिए पुणे में रहता है और घर पर मधु अपनी सास विभा देवी के साथ रहती थी। जो एक आंगनवाड़ी सहायिका हैं।
ग्रामीणों के अनुसार शादी के शुरुआती एक-दो साल रिश्ते ठीक थे, लेकिन बाद में सास-पोतोहू के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। मधु इस वजह से अक्सर परेशान रहती थी। रविवार रात मधु की ननद ने पड़ोसी को फोन कर बताया कि मधु फोन नहीं उठा रही है। पड़ोसी जब घर पहुंचा तो मधु को गुलाबी साड़ी से पंखे पर लटकता हुआ पाया।
इसकी सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के मायके वालों का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
इस घटना के बाद इलाके में हत्या या आत्महत्या को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने FSL की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अगर वाकई में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर: रितेश