बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
20-Jul-2025 09:35 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां जिले में एक बस ड्राईवर की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर 14 निवासी 60 वर्षीय किशोर कुमार झा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
मृतक के बेटे सौरभ कुमार ने बताया कि उनके पिता दरभंगा-कुशेश्वर स्थान रूट पर बस ड्राईवर का काम करते थे। वे दरभंगा केसरी नामक बस में बतौर चालक कार्यरत थे और 15 दिन पहले दरभंगा गए थे। मृतक आमतौर पर दरभंगा में ही रहकर बस चलाते थे। शनिवार की देर शाम उनके घर पर फोन आया कि किशोर कुमार झा एक बस में पड़े हैं और उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
इसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सहरसा के एक निजी क्लिनिक में ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ मारपीट की गई और उसकी वजह से मौत हुई है।
इसके बाद परिजन शव को सदर अस्पताल ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।
रिपोर्ट: रितेश