ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: सहरसा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, शराब और हथियार...

Bihar News: सहरसा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, शराब और हथियार बरामद; कई गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, पुलिस छापेमारी में विदेशी शराब, कोडीन कफ सिरप, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद। कई लोग हिरासत में, जांच जारी..

30-Aug-2025 08:26 AM

By First Bihar

Bihar News: सहरसा के गांधी पथ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस छापेमारी में यहाँ से विदेशी शराब, कोडीन युक्त कफ सिरप, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।


गुरुवार देर रात सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ, वार्ड नंबर 15, में बर्फ फैक्ट्री के पास सनोज साह के लॉज में अंकित नामक व्यक्ति की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित था और जमकर हर्ष फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर जिला आसूचना इकाई और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।


छापेमारी की भनक लगते ही कई शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लॉज से तीन गोली के खोखे, एक विदेशी शराब की बोतल और एक बियर बरामद की है। साथ ही, तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


पुलिस ने हर्ष फायरिंग से जुड़े शराब कारोबारी रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा और उसके भाई को गांधी पथ से गिरफ्तार किया। उनके घर से पांच घंटे की छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब, कोडीन युक्त कफ सिरप, एक देसी पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


छापेमारी में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, लाइन डीएसपी ओमप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा, DIU के जयशंकर प्रसाद, गुंजन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।


रिपोर्टर: रितेश