पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
11-Jul-2025 12:15 PM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहाँ का हवाई अड्डा युवाओं के लिए स्टंट और रील्स बनाने का अड्डा बन गया है। कुछ बेअक्ल युवाओं के द्वारा यहाँ अक्सर रील्स बनाने के क्रम में तमाशा किया जाता है जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में आज शुक्रवार को हवाई अड्डे पर ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से चार युवक घायल हो गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही पर भी खूब सवाल उठ रहे हैं।
यह घटना शुक्रवार सुबह सहरसा हवाई अड्डे पर हुई। जब कुछ युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में स्टंट और रील्स बना रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और कई मीटर तक घिसटने के बाद रुका। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
गनीमत यह रही कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा स्टंट और रील्स बनाने के दौरान हुआ है। सहरसा हवाई अड्डा क्षेत्र आए दिन तेज रफ्तार बाइकर्स और स्टंटबाजों का अड्डा बना हुआ है लेकिन जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से हवाई अड्डे पर स्टंटबाजी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: रितेश