बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
30-Mar-2025 12:32 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां, सहरसा-सुपौल रेलखंड पर पटरी क्रॉस कर रहा एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी ईलाज के दौरान सदर अस्पताल मे मौत हो गयी। मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
मृतक की पहचान नगर निगम के हासा हक़पाड़ा वार्ड 06 निवासी राजेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र हरेराम साह के रूप में हुई है। मृतक की तीन संतानें है. जिसमें दो लड़का और एक लड़की शामिल है। मृतक ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य करके अपने परिवार का परवरिश किया करता था। मृतक की पत्नी के भाई दिनेश साह ने बताया कि शनिवार की रात 11:00 बजे पूरा परिवार रेल पटरी क्रॉस कर देबू ठाकुर के घर जा रहे थे.
इसी दौरान सहरसा-सुपौल रेलखंड पर जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से हरेराम साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया। जहां इलाज के दौरान हरेराम की मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गयी, लेकिन रेलवे की पुलिस के द्वारा कहां गया कि यह एरिया सदर थाने की पुलिस का है।
घटना के बाबत सदर थाने की पुलिस सब इंस्पेक्टर कमलकांत तिवारी ने कहा कि एक व्यक्ति ट्रेन से कटकर जख्मी हुआ था, जिसकी इलाज के क्रम में मौत हुई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि अक्सर लोग रेलवे ट्रैक पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल नहीं करते हैं और इस तरह से अपनी जान जोखिम में डालते हैं, आपसे अनुरोध है कि भूलकर भी इस तरह अपनी या अपने चहेतों की जान जोखिम में ना डालें. रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए हमेशा फुट ओअव्र ब्रिज का ही उपयोग करें.