मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
05-Jul-2025 12:23 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के सहरसा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई है। इस बात से नाराज पति ने बड़ा कदम उठाते हुए महिला की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो बच्चों की मां को इश्क़ का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने सामाजिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दीं। महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा गया।
स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जब मामला बढ़ा, तो महिला के पति ने सामाजिक शर्मिंदगी और मान-सम्मान को देखते हुए खुद ही पत्नी का सिंदूर पानी से धो दिया और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी।
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीण समाज में इस प्रकार की घटनाएं रिश्तों और मूल्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही हैं।