ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / samastipur-news / SAHARSA: BCA के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई...

SAHARSA: BCA के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की मां नीतू देवी का कहना है कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। वही चचेरी बहन स्नेहा ने शिक्षण संस्थान के संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है।

12-Jun-2025 04:18 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के कमरे से BCA के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव निवासी संजय कुमार सिंह का बेटा आयुष आनंद (19) के रूप में हुई है। मृतक छात्र आयुष शहर के MLT कॉलेज में BCA का छात्र था। वह पिछले 7 महीनों से हटियागाछी, पटेल नगर स्थित ई गुरुकुल विश्वमित्र में रह रहा था। 


मृतक के पिता गांव में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और मां नीतू देवी पंचगछिया स्वास्थ्य केंद्र में सुपरवाईजर है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान परिजनों सहित ग्रामीणों का आक्रोश भी पुलिस को झेलना पड़ा। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच जमकर हंगामा किया। 


मृतक की मां नीतू देवी का कहना है कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। चचेरी बहन स्नेहा ने शिक्षण संस्थान के संचालक पर ही हत्या का आरोप लगाया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी, पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुलिस पदाधिकारी गुडडू कुमार, प्रभाकर भारती, खुशबू कुमारी, मुकेश यादव, महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 


लेकिन भीड़ वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़ी रही। जिसके बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, धीरेन्द्र पांडे भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फंदे से लटका मिला एक छात्र का शव बरामद हुआ है। 


प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, बंद कमरे से सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और जांच चल रही है। पुलिस उक्त मामले में कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। वहीं घटना के बाद से ईलाके में हडकंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

news image

news image